![]() |
केले में कई पौष्टिक तत्व होते हैं, उसके विषय में जानकारी देना गुरु का धर्म है |
धर्म-निरपेक्षता का अर्थ यह कदापि नहीं रहा कि लोग धर्म से विमुख हो जाएँ, बल्कि यह केवल प्रशानिक कार्यों व कार्यपालकों के लिए अपनाया गया था | इसका उद्देश्य था कि कोई भी प्रशानिक, न्यायिक या शासकीय अधिकारी, मंत्री या नेता धर्म (किसी भी मत-मान्यताओं व पूर्वाग्रहों) से आसक्त, प्रभावित होकर कोई निर्णय न करे | एक शासक को सभी के प्रति सामान भाव रखना चाहिए यह मनु-संहिता कहती है, उसी के आधार पर भारत के संविधान को धर्म-निरपेक्षता पर आधारित किया गया |
लेकिन दुष्टों ने न केवल संविधान की धज्जियाँ उड़ाकर रख दीं, बल्कि धर्म का भी नामों निशान मिटाकर रख दिया | अब हिन्दू मान्यताएं, मुस्लिम मान्यताएं, इसाई, बौद्ध, जैन, सिख.... आदि मान्यताएं धर्म हो गयीं और मूल वास्तविक सनातन धर्म (सत्य, प्रेम, सहयोगिता, सद्भाव, सर्व-धर्म समभाव, दया, करुणा, निर्बल व असहाय पर हिंसा या अत्याचार न करना, अपने से कमजोर की सहायता व रक्षा करना... आदि) तिरोहित कर दिया गया | अब धर्म का अर्थ साम्प्रदायिकता, उन्माद, हिंसा, निंदा, अत्याचार व शोषण मात्र बनकर रह गया | कोई तिलक जनेऊ डाल ले तो धार्मिक हो न हो, हिन्दू अवश्य हो जाएगा | कोई जालीदार टोपी लगा ले, पांच वक्त की नमाज अदा कर ले,वह धार्मिक हो न हो मुसलमान अवश्य हो जाएगा |
तो भारत कभी धार्मिक देश हुआ करता था इसलिए उस समय धर्मनिरपेक्षता अलिखित लेकिन व्यवहारिक था | लेकिन आज धर्मनिरपेक्षता लिखित लेकिन अव्यवहारिक है | ~विशुद्ध चैतन्य
