यह
सनातन शाश्वत सत्य है कि राजनेताओं, पूंजीपतियों, अपराधियों, भूमाफियाओं,
आजीविका के लिए हत्याएं करने वालों, दूसरों पर अत्याचार करने वालों और
पंडो/पुजारियों/मौलवियों/पादरियों...व अन्य सभी धर्मों के ठेकेदारों,
प्रशानिक अधिकारीयों, दूसरों की आज्ञा पर निर्दोषों को असहायों को जेल
भेजने वाले, लाठीचार्ज करने वाले व अन्य प्रकार से प्रताड़ित करने वाले
पुलिस अधिकारीयों, सैनिकों को छोड़कर कोई भी नास्तिक नहीं है |
इसलिए
जो लोग इस भ्रम में जी रहे हैं कि वे नास्तिक हैं, वे पहले अपने गुणों का
मिलान उपरोक्त महान विभूतियों से कर लें | यदि उनके गुण आपमें पाए जाते हैं
यानि आप भी दूसरों की भूमि, संपत्ति हड़पकर खुद को धन्य समझते हैं, दूसरों
पर अत्याचार करके या दूसरों पर अत्याचार होता देखकर खुश होते हैं तो आप
गर्व से कह सकते हैं कि आप नास्तिक हैं | ~विशुद्ध चैतन्य



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
No abusive language please