आतंकी संगठन बोको हरम नाइजीरिया का आतंकी संगठन है। 2002 में बोको हरम का गठन धर्मगुरु मोहम्मद युसूफ ने किया। बोको हरम का मक़सद मौजूदा सरकार का तख्तापलट कर इस्लामिक राज्य कायम करना है। बोको हरम का मानना है कि नाइजीरिया को अल्लाह में भरोसा न रखने वाले लोग चला रहे हैं हालांकि वहां के राष्ट्रपति खुद मुसलमान हैं। सितंबर 2013 में बोको हरम ने 200 लड़कियों को अगवा कर लिया था और उन्हें देह व्यापार के लिए बेचा दिया गया।
नाइजीरिया में इस्लामिक आतंकी संगठन बोको हरम का कहर बढ़ता ही जा रहा है हाल ही में इस आतंकी संगठन ने नाइजीरिया के 16 गांवों को जलाकर खाक कर दिया और 2000 से ज्यादा लोगों को मौत के घाट उतार दिया। कहा जा रहा है इस नरंसहार में बोको हरम ने गर्भवती महिलाओं को भी नहीं बख्शा और इस हमले के लगभग एक सप्ताह के बाद भी इलाके में लाशें बिखरी पड़ी हैं।
इसलिए धर्म के नाम पर खड़े हो रहे संगठनों से सावधान रहें |
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
No abusive language please